Live

शव मिलने से सनसनी

पेड़ से लटका मिला मां और बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेल:बड़ी खबर सरायकेला से जहां राजनगर थाना क्षेत्र के घुटुसाई गांव में नीम के पेड़ में मां और 3 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है. शव की खबर मिलते ही राजनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोग इसे हत्या मान रही है.

आपको बता दें कि राजनगर थाना से महज 1 किलोमीटर घुटुसाई में सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी का शव लटकता मिला. ग्रामीणों के मुताबिक घटना सुबह करीब 5 बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ये दोनों मां बेटी है और पानी लेते हुए देखा गया था. घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को पेड़ से उतारा.

वहीं मृतका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि ग्रामीणों द्वारा भी आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें