Live

शव मिलने से सनसनी

4 दिनों से लापता किन्नर का शव बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां बर्मामाइंस थाना स्थित सिद्धू कानू बस्ती में एक घर के पीछे किन्नर का शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है.

घटना के बारे में कहा जा रहा है कि एक शख्स जो किन्नर के साथ रहा करता था आए दिन उसके साथ मारपीट कर उसे काफी प्रताड़ित करता था. उन्होंने यह भी बताया कि किन्नर पिछले 4 दिनों से घर से लापता थी और आज अचानक उसी के घर के पीछे इसका शव मिला है.

लोगों ने युवक के ऊपर हत्या कर शव घर के पीछे फेंक देने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में जुट चुकी है. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पूरा मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें