Live

शव मिलने से सनसनी

पेड़ से लटका शख्स का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: खबर है पाकुड़ की जहांमालपहाड़ी थाना क्षेत्र के हमरुल गांव में पेड़ से युवक का शव मिला है. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजन व मालपहाड़ी पुलिस को दी. सूचना पाते ही मालपहाड़ी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

बताया जा रहा है कि मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के हमरुल गांव के रहने वाले मुकेश राजवंशी नामक युवक सोमवार को अपने घर से निकला था. परिजनों ने रात भर खोजबीन की परंतु नहीं मिला. ठीक मंगलवार की अहले सुबह पेड़ में शव लटकने की सूचना मिली. वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या लग रहा है. फ़िलहाल पुलिस घटना को लेकर तफ्तीश में जुटी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें