Live

शव मिलने से सनसनी

लातेहार में शख्स का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव में घर के पास खेत में एक युवक का शव मिला है. मृतक के शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म का निशान दिखा. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि मृतक उपेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ बुधवार को घर से निकला था. लेकिन रात में वह घर नहीं लौटा और आज खेत में उसका क्षत विक्षत हालत में शव मिला है . शव मिलने से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर तफ्तीश में जुटी है. वहीं मुखिया पति गोपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी. घटना स्थल पर आया तो शव देखने से प्रतीत हुआ कि तेजधार हथियार से हमला किया गया है. इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें