Live

शव मिलने से सनसनी

अज्ञात अपराधियों ने की शख्स की गोली मारकर हत्या, घटना स्थल से 3 खोखा व जिंदा कारतूस बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से जहांबरही थाना क्षेत्र के बरियट्ठा मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर बरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया.

बताया जाता है कि मृतक की उम्र करीब25से30वर्ष है.व्यक्तिके शव को सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया है. थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि बरामद शव के आंख के नीचे दाहिनी ओर एक गोली,बांयी ओर छाती में दो गोली एवं बाएं ओर जांध में एक गोली सहित कुल4गोली लगी है.

वहीं पुलिस ने बताया कि शव के पास एक जिंदा गोलीऔर3खोखा मिला है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या रविवार रात को अज्ञात अपराधियों द्वारा उक्त अज्ञात युवक को किसी अन्यत्र जगह से लाकर4गोली मारकर हत्या कर सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया है. अपराधियों व शव का अब तक पहचान नहीं किया गया है. मृतक के कपड़ों को चेक किया गया तो कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला,जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शव को फिलहाल शीतगृह में रखा जाएगा.शव की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. यदि शव की पहचान नहीं हुई तो72घंटे बाद उसका विधिवत कानूनी तरीके से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करते हुए हत्यारों की खोजबीन व मामले की गहन छानबीन जारी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें