Live

शव मिलने से सनसनी

अर्द्धनग्न अवस्था में एक घर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां सदर थाना क्षेत्र के बाबुडीह में सोमवार अहले सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि एक घर की बालकनी से अचानक खून रिसता देख मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गयी. घर में अर्द्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. घटना के बाद घर के सामने स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाबूडीह में रमेश पांडे नामक व्यक्ति के आवास में झरिया कोयरी बांध निवासी राजेश कुमार स्वर्णकार किराए पर रहता था. वह 2 दिन पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़ कर आया था. इसके बाद मकान मालिक से राजेश की बातचीत हुई थी. उसके बाद से राजेश को किसी ने नहीं देखा. सम्भवतः इन्हीं दो दिनों में उसके साथ ये घटना घटी और उसकी मौत हुई है. सोमवार की सुबह बालकोनी से खून गिरते देख कर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है. मृतक के परिजनों के आने का इंतजार है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें