Live

शव मिलने से सनसनी

पुलिस ने एक शख्स का शव किया बरामद, हत्या की आशंका

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : खबर है गुमला की जहां सदर थाना क्षेत्र के बरिसा टोंगरी स्थित पहाड़ से बुधवार को पुलिस ने 30 वर्षीय युवक का शव बरामद की है. पत्थर से कूच कर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

घटना के संबंध में मृतक के पत्नी ने बताया कि उसके पति पिकअप वाहन चलाने का काम करते थे. 9 मई को वह एक शादी में पिकअप लेकर डीजे बजाने घर से बाहर निकला था. इसके बाद से वह लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल रहा था. पुलिस ने प्रकाश उरांव का शव बरिसा टोंगरी से बरामद करने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना मिलने के बाद पत्नी ने शव को पहचान कर रोने बिलखने लगी.

इधर प्रकाश का शव मिलने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और थाने में रखकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि प्रकाश उरांव का हिरासत में लिए गए युवक से किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें