Hindi News / नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा ...

शर्मनाक : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Edited By:  |
sharmanaak

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से जहां राजनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद परिजनों ने थाने में पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने आरोपी पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.


बताया जा रहा है कि राजनगर थाना क्षेत्र में 16 साल की बच्ची अपने प्रेमी संग घूमने निकली थी. लड़की के साथ पांच व्यक्तियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस हरकत में आई और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने राजनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. वहीं बुधवार को ही पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया और पूछताछ के बाद गुरुवार की सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.