शर्मनाक
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोड्डा : बड़ी खबर गोड्डा से जहां महागामा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शौचालय के लिए खेत जा रही थी इसी दौरान दो युवकों ने पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. जब नाबालिग ने चिल्लाने की कोशिश की तो उनके मुंह को दबा कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
बताया जा रहा है कि नाबालिग ने इसकी सूचना अपने घर वालों को दी और उनके परिजनों ने इस घटना की सूचना महागामा थाना पुलिस को दी. महागामा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा और दोनों आरोपी युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।