शारदीय नवरात्र
आज महाअष्टमी के दिन श्रद्धालु बड़े हर्षोल्लास के साथ कर रहे हैं मां दुर्गा की पूजा
जमशेदपुर : आज मां दुर्गा की आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा शहर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से की जा रही है. शहर के सभी पूजा पंडालों में भक्तों की हुजूम उमर पड़ी है. आज महाअष्टमी के दिन श्रद्धालु पुष्पांजलि कर मां देवी की आराधना करते हैं. मां की आराधना में पूरा शहर लीन है.
शहर के तमाम पूजा पंडाल और मंदिरों में महा अष्टमी की पूजन बड़ी ही धूमधाम से की जा रही है. हजारों की संख्या में महिलाएं हाथ में पूजा की थाली और आरती कर माता रानी की आराधना कर रहीं हैं.
वहीं महाअष्टमी के दिन मां को साड़ी और वस्त्र के साथ सोलह सिंगार का सामान चढ़ाया जाता है. उधर महाअष्टमी पूजन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।