Live

शारदा सिन्हा का नया गीत रिलीज

छठ के बरतिया नामक गाना YOU TUBE पर हुआ जारी

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- छठ पूजा के पहले बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की आवाज में इस साल एक नया गाना आया है। शाराद सिन्हा की आवाज में इस गाने को जबरदस्त बनाया गया है। एल्बम का नाम है 'छठ के बरतिया'। यूट्यूब पर आज ही इस गाने को लांच किया गया है। इस गीत लेखक हृदय नारायण झा हैं। नए छठ गीत के बारे में जानकारी देते हुए झाजी कहते हैं कि आप सब की सेवा में छः वर्षों बाद पद्मभूषण शारदा सिन्हा के स्वर में प्रस्तुत है छठ गीत मेरी शब्द रचना भोजपुरी में।

इसे अंशुमान सिन्हा की परिकल्पना में कर्णप्रिय संगीत से सजाया है आदित्य देव ने। सुनेंगे तो लगेगा कि यह आपका ही आत्म निवेदन है छठि मैया के लिए। छः वर्ष पूर्व मेरी शब्द रचना 'पहिले पहिल हम कइनीं छठ मैया बरत तोहार' जब इनकी आवाज में आपकी सेवा में प्रस्तुत हुई तो इसे आप सबका अपार स्नेह मिला।

इसका भी भाव मैंने आपकी निश्छल सहज भक्ति को ध्यान में रखकर व्यक्त करने की कोशिश की है।मेरी यह कोशिश कितनी सार्थक हुई यह आप सबकी पसन्द ही बताएगा।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें