Live

शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई

बिहार ले जा रहे पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: खबर है पलामू की जहांछत्तरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. मामले में 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया है.

बताया जा रहा है कि छत्तरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर पलामू एसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद कर 2 व्यक्तियों को पकड़ा है.

मामले में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 9 लाख रुपये है. शराब बिहार ले जाने की कोशिश हो रही थी. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस बड़े रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है. साथ ही बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें