Live

अवैध शराब की खेप के साथ मां-बेटा अरेस्ट

सुलभ शौचालय को बना रखा था गोदाम, मचा हड़कंप

A
ASHISH KUMARलेखक

नवादा : बिहार के शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद सूबे में अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। हालांकि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर शराब की बड़ी बड़ी खेप को जब्त करती रही है साथ ही कई तस्करों को भी दबोच कर सलाखों के पीछे भेज रही है। ताजा मामला सामने आया है बिहार के नवादा से जहां टीम ने अवैध शराब की खेप के साथ मां-बेटा को अरेस्ट किया है।


मामला शहर के बेली शरीफ मोहल्ले की बताई जा रही है जहां पुलिस ने शराब कारोबारी के ठिकानों पर दबिश देकर जांच की और भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे ने नदी किनारे नवनिर्माण सरकारी शौचालय को बाकायदा गोदाम बना रखा था। गोदाम में बोरियों के बीच में शराब छिपाकर रखी जाती थी। पुलिस ने शराब की तस्करी मामले में एक मां-बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वहीं नगर थाना में तैनात एसआई निरंजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी शहर में एक मां और बेटा के द्वारा शराब की तस्करी किया जा रहा था । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि शराब की खेप भी बरामद हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें