Live

शराब, कबाब और चौकीदार

फोटो हुई वायरल, शराबबंदी का नहीं है खौफ ?

A
ASHISH KUMARलेखक

सहरसा : सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बाबजूद शराब, कबाब के साथ पुलिस जवान का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के CM नीतीश कुमार लगातार शराब बंदी को लेकर पूरे बिहार में समाज सुधार यात्रा निकाल कर समाज को जागरूक कर रहे है।

जानकारी मिल रही है कि वायरल फोटो में दिख रहा शख्स सिमरीबख्तियारपुर थाना में तैनात चौकीदार सुलेन्द्र पासवान है। फोटो में साफ़ दिख रहा है कि थाली में सलाद के साथ मीट चावल है वहीं तीन ग्लास में शराब है। हालांकि वायरल फोटो के सच्चाई होने की कोई पुष्टि KASHISH NEWS नहीं करता है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी इस चौकीदार पर पहले भी तत्कालीन थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के द्वारा शराब मामले को लेकर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। चौकीदार पर शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया गया था।

फिलहाल पूरे मामले पर सिमरीबख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है, जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें