बड़ी ख़बर
शाहरुख ख़ान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, फैंस हैरान और परेशान
ENTERTAINMENT DESK :बॉलीवुड के गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि किंग खान यानी शाहरुख ख़ान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनके प्रशंसक काफी हैरान और परेशान हैं। उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ख़राब होने के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था। हालांकि, प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर्स के मुताबिक शाहरुख ख़ान डिहाइड्रेशन के शिकार हुए हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।