Live

शहीद SP अमरजीत बलिहार को दी गई श्रद्धांजलि

नक्सली मुठभेड़ में एसपी के साथ 5 जवानों की 2 जुलाई 2013 को हुई थी हत्या

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : आज पाकुड़ के तत्कालीन एसपी रहे अमरजीत बलिहार का समाहरणालय के पास उनकी याद में बने स्मृति पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. 2 जुलाई 2013 को नक्सली मुठभेड़ में अमरजीत बलिहार की हत्या हुई थी.

स्मृति पार्क स्थित अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर जिले के उपायुक्त वरुण रंजन, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद सहित पुलिस संघ के अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी है. 2 जुलाई 2013 को नक्सली मुठभेड़ में अमर शहीद अमरजीत बलिहार के साथ 5 जवान शहीद हो गये थे. आज सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों को शॉल भेंट करते हुए सम्मानित किया गया. तथा सभी शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर याद किया गया. साथ ही साथ पुलिस लाइन में भी अमर शहीद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार के साथ पांच शहीद पुलिसकर्मी के तस्वीरों पर पुष्प देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें