Live

विवाहिता को बिस्‍तर से उठा ले गए बदमाश

पति लेता रहा खर्राटे, खुली नींद तो उड़े होश

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब भला सर्द भरी रात में नींद में खलल कौन डालें। तो बिहार के चंपारण में कुछ हुआ भी ऐसा ही... यहां एक पति को घोड़ा बेंचकर सोना भारी पड़ा गया। वो खर्राटे भरते रह गया और उसकी बीबी को कोई और ले गया। जब सुबह उसकी नींद खुली और घर में जो हालात देखा तो आंखें फटी की फटी रह गई। उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में वो सोंचा भी नहीं था।



घटना पश्चिम चंपारण के रामनगर इलाके का बताया जा रहा है जहां शादी की नीयत से एक विवाहिता के किडनैपिंग का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पति को कानोंकान खबर तक नहीं लगी। सुबह उठकर पत्‍नी को बिस्‍तर से गायब देखा तो वह हैरान रह गया। आनन फानन में बदहवास पति पुलिस थाने पहुंचा और 4 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया और कहा कि शादी की नीयत से इन लोगों ने उसकी पत्‍नी को किडनैप किया है। शख्स ने इस FIR में शमशाद आलम, सबीना खातून, अफसाद आलम, इस्लाम मियां को नामजद किया है।

शादी की नीयत से अपहरण

जानकारी मिल रही है कि यह शख्स पत्नी के साथ बिछावन पर सोया था। इसी क्रम में सुबह के समय जब नींद खुली, तो देखा कि बिछावन पर पत्नी नहीं थी। जब देखा, तो घर में रखा पेटी का ताला टूटा हुआ था, जिसमें से 15 हजार रुपये एवं आभूषण की चोरी हो गई थी। जिसके बाद पति ने आरोप लगाया है की पत्नी की शादी की नीयत से अपहरण आरोपितों के द्वारा किया गया है। इसके पहले भी इस तरह का एक और मामला हुआ था। जिसकी पंचायती हुई थी। थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें