Live

खुशी का माहौल मातम में बदला

SAMASTIPUR में शादी समारोह में आए दुल्हन के रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या

A
Arun Chourasiaलेखक

Samastipur:-खबर समस्तीपुर जिले से है..जहां शादी समारोह की खुशी उस समय मातम में बदल गयी जब समारोह में शामिल होने आए एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.इस हत्या की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

हत्या की यह वारदात जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव की है.युवक का शव घर के पीछे से बरामद किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मंझौल गांव निवासी मिथुन महतो अपनी बहन की ननद की बेटी की शादी में आया हुआ था.शादी समारोह के दौरान उसने खुशी में डांस भी किया था,पर अहले सुबह उसका शव घर के पीछे से मिला है.घटना के बाद शादी वाले परिवार में मातम छा गया है.वहीं विभूतिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है.वहीं इस हत्या को लेकर गांव में कई तरह की चर्चायें भी हो रही

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें