Live

शादी के बंधन में बंधे Randeep Hooda

दोस्त संग मैतेई रीति रिवाज से रचाया ब्याह, फोटो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बॉलीवुड एक्टर रणदीप बुधवार को हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी दोस्त लिन लैशराम संग मणिपुर के इम्फाल में मैतेई रीति रिवाज से ब्याह रचाया है। इस शादी समारोह में दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। वहीं जानकारी मिल रही है कि यह नवविवाहित जोड़ा जल्द ही मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी देगा, जिसमें उनके कई दोस्त और कई हस्तियां शामिल होंगी।


बॉलीवुड शादियों से बिल्कुल अलग अंदाज में रणदीप हुड्डा ने मणिपुर के मैतेई समुदाय के पारंपरिक तौर-तरीकों के अनुसार शादी की है। इस शादी समारोह की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको मणिपुर का असल ट्रेडिशन समझ आएगा। रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम का जयमाल समारोह भी आम शादियों के जयमाल से बेहद ही अलग नजर आया।






View this post on Instagram











A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

यूं तो आम तौर पर नॉर्थ इंडियन या साउथ इंडियन शादियों में दुल्हा-दुल्हन खड़े रहकर एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं, लेकिन मणिपुरी स्टाइल की इस शादी में बिल्कुल अलग देखने को मिला। रणदीप हुड्डा बैठे रहे और लिन लैशराम ने खड़े होकर उन्हें वरमाला पहनाई और इसके बाद वो उनके बगल बैठ गईं। इसे बाद रणदीप ने उन्हें जयमाला पहनाई और फिर शादी की रस्में आगे बढ़ीं। इस दौरान दोनों ही मैतेई ट्रेडिशन के पारंपरिक लिबास में नजर आए।







View this post on Instagram











A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

वहीं बता दें कि इस शादी के ठीक एक दिन पहले दोनों मंदिर पहुंचे थे और शुभ काम से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया था, जिसकी एक वीडियो क्लिप सामने आई थी। वीडियो में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इतना ही नहीं रणदीप और उनकी होने वाली पत्नी लिन ट्रेडिशनल अटायर में नजर आये।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें