रांची में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, 6 लड़कियां और 4 लड़के हिरासत में
राजधानी रांची में चल रहे अवैध देह व्यापार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी पुलिस ने रविवार रात में छापेमारी कर छः लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ़्तार किया है. वहीं रांची एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि अनैतिक देह व्यापार के संबंध में रांची पुलिस कार्रवाई कर रही है जिसमें लड़की और लड़कों को गिरफ़्तार किया गया है और पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
वहीं सिटी एसपी ने कहा कि राजधानी में लगातार पुलिस कार्रवाई के अनैतिक कार्य कर रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही है. साथ ही होटल संचालकों से भी अपील है कि ऐसे कार्यों से बचे अन्यथा रांची पुलीस देहव्यपार जैसे अनैतिक कार्यों को लेकर गंभीर है. किसी भी हाल में इस कार्य में लिप्त लोगो को नहीं बख्सा जाएगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।