Live

WEATHER ALERT

बिहार में भीषण लू का क़हर, कई जिलों का पारा 42 पार, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक बिहार में प्रचंड गर्मी रहेगी। बिहार वासियों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा लिहाजा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान बांका, नालंदा और शेखपुरा सहित कई जिलों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, राजधानी पटना, गया और नालंदा जिलों के कुछ स्थानों पर रात में भी मौसम के गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक राज्य के मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके अलावा बेगूसराय में भी 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पटना में टूटा भीषण गर्मी का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच पटना में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। रविवार को पटना भीषण गर्मी की चपेट में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सूरज की तपिश की वजह से लोग हलकान हैं। रविवार को बक्सर जिला राज्य में सबसे अधिक गर्म वाला जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग की माने तो बिहार के 14 जिलों में हीटवेब का प्रकोप रहेगा। बिहार के बेगूसराय, पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, आरा, औरंगाबाद, सासाराम, नालंदा, नवादा और बांका जिला शामिल है।

हीटवेब से बचाव के उपाय

लू से बचने के लिए हर शख्स को ये निम्नलिखित उपाय जरूर करने चाहिए ताकि तबीयत न बिगड़ सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें