Live

राजेश यादव मर्डरकेस का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस ने शार्प शूटर समेत 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR :कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजेश यादव मर्डरकेस का सनसनीखेज खुलासा किया है और 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।


राजेश यादव मर्डरकेस का सनसनीखेज खुलासा

कटिहार पुलिस की माने तो भूमि विवाद में इस कांड को अंजाम दिया गया था। इसके लिए शार्प शूटर्स को सुपारी दी गई थी, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक भी बरामद किया गया है। फिलहाल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


4 अपराधी गिरफ्तार

गौरतलब है कि कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर 9 नवंबर की रात साढ़े 8 बजे राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी द्वारा कुल 11 लोगों पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कटिहार आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने SDPO सदर शशिशंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था, जिसके बाद CCTV फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के बाद 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सख्ती से पूछताछ हो रही है। इन सभी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें