बेरमो में युवक की हत्या से सनसनी
धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर वार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
बेरमो : कथारा ओपी थाना क्षेत्र के झिरकी रविदास टोला में अज्ञात के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर 25 वर्षीय युवक मनीष कुमार की हत्या उसके ही घर में कर दी गई. घटना कि सूचना मिलते ही कथारा ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर खून से लथपत युवक को उठाकर सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत बता दिया.युवक के गर्दन के बाएं तरफ एवं सिर पर जख्म के निशान है. इस संबंध में युवक के पिता जुगेश्वर रविदास कुछ भी बताने में असमर्थ दिखे.
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे टोला के लोग सहमे हुए है.इस घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है बोकारो थर्मल के थाना इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह,कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति,केएन पाठक,तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी लेते हुए सीसीटीवी आदि खंगालने में लग गए.विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे है. दूसरी ओर टोला के लोग भी हैरान है कि हत्या जैसी घटना हो जाने के बाद भी घटना को अंजाम देने वालों पर नजर नहीं पड़ी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।