Hindi News / बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह की राहत बरकार, 8 जून...

सेमराव वायरल वीडियो मामला : बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह की राहत बरकार, 8 जून तक गिरफ्तारी पर रोक

Edited By:  |
semrav viral video mamla

गोपालगंज: चर्चित सेमराव वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह को फिलहाल राहत बरकरार मिली है. कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखा है. वहीं, इस मामले में गुड्डू राय समेत अन्य याचिकाकर्ताओं को भी राहत दी गई है. मामले की अगली सुनवाई अब 8 जून को होगी.

हथियार लहराने और अश्लील भोजपुरी गानों के प्रदर्शन का वीडियोवायरल

दरअसल, बीते 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने और अश्लील भोजपुरी गानों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई.

अब तक कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एफएसएल रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल नहीं हो सकी. इसके बाद बचाव पक्ष ने दलील दी कि अब तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे आरोपियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता स्थापित हो सके. बचाव पक्ष का कहना है कि मामले की कई धाराएं जमानती प्रवृत्ति की हैं और आर्म्स एक्ट के तहत भी अब तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.

अंतिम आदेश के लिए 8 जून की तारीख तय

फिलहाल कोर्ट ने अंतिम आदेश के लिए 8 जून की तारीख तय की है और तब तक गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी. अब सभी की नजर अगली सुनवाई, एफएसएल रिपोर्ट और सीआईडी जांच पर टिकी हुई है.