Live

BIHAR NEWS

भागलपुर में SDRF बनी देवदूत, बीच गंगा में फंसी नाव से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

R
Ravi Prakashलेखक

भागलपुर में गंगा के उफान के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। बियाडा घाट से नवगछिया जा रही एक यात्री नाव का इंजन अचानक खराब हो गया, जिससे नाव बीच गंगा में फंस गई। तेज बहाव और हवा के कारण नाव डगमगाने लगी, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने नाव में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विक्रमशिला सेतु बंद होने और गंगा के उफान पर होने के कारण जिला प्रशासन ने नाव परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नाव से सफर कर रहे हैं। इसी बीच आज दोपहर यह घटना सामने आई, जिसमें SDRF की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें