Live

SDPO खुद करेंगे मॉनिटरिंग

होली त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले व्यक्ति पर होगी सख्त कार्रवाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका:खबर है दुमका की जहां होली पर्व को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में त्योहार के दौरान उपद्रवी तत्वों को पकड़ने और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस पर काफी विचार विमर्श हुआ.

जिले के जरमुंडी थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठकमें बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने लोगों से होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है. वहीं जरमुंडी केSDPOउमेश सिंह खुद हुड़दंग करने वाले तत्वों पर नजर रखेंगे. संवाददाता से बात करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी सूरत में होली के दौरान जरमुंडी प्रखंड में लोगों को परेशानी नहीं रहेगी. पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा खुद हम क्षेत्र में भ्रमण करेंगे. उन्होंने कहा कि हुड़दंग करने वाले व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

शांति समिति की बैठक मेंबीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, एसडीपीओ उमेश सिंह, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद साह के अलावा जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें