Live

खगड़िया में चीख-पुकार

ट्रक-ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 7 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, अपडेट

R
Ravi Prakashलेखक

बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मानसी थाना क्षेत्र में ट्रक, ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच हुई भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खगड़िया से स्वतंत्र कुमार

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें