Live

स्कूल में दिखा भूत तो मचा हड़कंप

क्लास रूम छोड़ भागे स्टूडेंट्स, पहुंच गई पुलिस भी !

A
ASHISH KUMARलेखक

धनबाद : खबर है झारखंड के धनबाद से जहाँ एक विद्यालय परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब स्कूल के एक वर्ग में परीक्षा देते स्टूडेंट्स को भूत नजर आया। फिर क्या था पूरे क्लास में भूत-भूत का शोरगुल होने लगा। सभी स्टूडेंट्स क्लास रूम से निकलकर स्कूल प्रांगण में गिरते-भागते पहुंचे।

मामला धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल का है जहां आज सुबह उस वक़्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल स्कूल में गुरुवार को सुबह पाली में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक वर्ग में परीक्षा देते छात्राओं को भूत नजर आया। जिसके बाद पूरे क्लास में भूत-भूत का शोरगुल होने के बाद बच्चे अपने-अपने क्लास रूम से निकलकर स्कूल प्रांगण में गिरते-भागते पहुंचे। जहां दहशत और भय से आधा दर्जन बच्चे बुरी तरह सदमे में है।

मौके पर स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में धनबाद पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर रही है। इस सदमे से प्रभावित बच्चों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है।

हालांकि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा को रोकने के लिए किसी साजिश के तहत ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही है। इस अफवाह में किसी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर में ही छात्र-छात्राओं के दो गुट में मारपीट की घटना घटी है, जिसकी शोरगुल सुनकर बच्चे परिसर में एकत्रित है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें