नूपुर शर्मा को SC राहत नहीं
सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने से SC का साफ इंकार...TV पर आकर माफी मांगनी चाहिए थी.
पटना। बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। नूपुर सर्मा ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज़ सभी प्राथमिकी को जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। नूपुर शर्मा का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलें नहीं मानी और कहा कि वे टीवी पर आकर देश से माफी मांगें। कोर्ट की इस तल्ख टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा ने अपनी याचिका वापस ले ली।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि,जब आप किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराते हैं,तो उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया जाता है,लेकिन इस मामले में आपके ऊपर किसी ने कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं की,जो आपका दबदबा दिखाता है।
आपको बता दें कि एक टीवी डिवेट के दौरान नूपुर शर्मा ने एक बेहद विवादास्पद बयान दिया था जिससे मुस्लिम समुदाय बेहद आहत हुआ था। उसके बाद पूरे देश में एक तरह से आग सी लग गयी। कई जगहों पर हिंसक घटनाएं भी हुई। बयान का असर देश के बाहर भी हुआ थी। कई देशों ने नूपुर शर्मा के बयान पर नाराजगी जताई थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।