Live

अग्निपथ योजना

सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला...योजना को चुनौती देने वाली सभी याचिका की दिल्ली HC में होगी सुनवाई...

D
DESKलेखक

पटना। अग्निपथ योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बडा फैसला दिया है। कोर्ट ने 'अग्निपथ' योजना को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया। कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को इन मामलों को दिल्ली उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट के बेंच ने कहा कि जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. हम उन्हें सुनकर ही मामला स्थानांतरित करेंगे। वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट में अग्निपथ योजना से संबंधित देशभर में लंबित मामलों को एकसाथ सुनवाई के लिए ट्रांसफर करेगा। कोर्ट का यह कहना था कि जरुरी नहीं कि हर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ही करे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें