सावन में देवघर में गूंजेगा कल्लू का भक्ति गीत : रविवार को कांवरियों को झुमाएगा कशिश न्यूज़ का खास कार्यक्रम
देवघर:सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में रविवार यानी 9 अगस्त को कशिश न्यूज़ की ओर से खास कार्यक्रम‘चल कांवरिया शिव के धाम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में भोजपुरी के लोकप्रिय गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और लोक गायिका सुप्रिया पंडित अपने भक्ति गीतों से कांवरियों को झुमाएंगे. कल्लू के गीतों पर कांवरियों के साथ श्रद्धालु भी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आएंगे.
कशिश न्यूज़ का खास प्रोग्राम औरंगाबाद सेवा शिविर कांवरिया पथ पर होगा जहां भक्ति,संगीत और आस्था के इस खास आयोजन में भोजपुरी गायक कल्लू अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे. उनके गीतों के साथ देवघर की पावन धरती पर कांवरियों का उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा.
बता दें कि कशिश न्यूज़ पिछले 15 वर्षों से हर साल सावन के महीने में संध्या भजन का आयोजन करता आ रहा है. कल यानी रविवार के कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी की गई है जहां पर लाखों भक्तों के लिए प्रबंध किया गया है.
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित के साथ होगा. इस मौके पर झारखंड सरकार के कई मंत्री,स्थानीय विधायक, प्रशासन और शासन प्रशासन अधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.
कशिश न्यूज़ के संपादक अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से भोलेनाथ की नगरी देवघर में श्रावणी के मौके पर भजन संध्या का आयोजन होता आ रहा है.