Live

सावन में चमत्कार

श्री बंशीधर नगर में एक शिव मंदिर में नंदी पी रहे हैं गंगाजल, भक्तों की उमड़ी भीड़

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : इस वक्त की बड़ी खबर गढ़वा से जहां श्री बंशीधर नगर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक शिव मंदिर में जो भी अपनी आंखों से देखा उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं! दरअसल भगवान भोलेनाथ के मंदिर में नंदी महाराज गंगाजल पी रहे हैं.

जैसे ही लोगों को आज सुबह 8 बजे इस बात की खबर हुई वैसे ही मंदिर में देखते देखते भक्तों का तांता लग गया. नंदी बाबा को गंगाजल पिलाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. गंगाजल पिला रहे लोग इसे सावन का चमत्कार मान रहे हैं.

यह मामला श्री बंशीधर नगर स्थित चचेरिया पंचायत भवन के बगल में पौराणिक शिव मंदिर का है. यहां नंदी बाबा आश्चर्यजनक रूप से गंगाजल पी रहे हैं. इस चमत्कार को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. गंगाजल पिला रहे भक्तों के द्वारा भोलेनाथ के जयकारे लगाये जा रहे हैं.

लोगों की मानें तो यह मंदिर पुराना है. मंदिर से लोगों की गहरी आस्था है. मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने लोग पहुंचते हैं. लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब नंदी बाबा अचानक से गंगाजल पीने लगे. पंडित और श्रद्धालुओं ने कई बार प्रयोग किया कि वाकई नंदी महाराज जल पी रहे हैं.

नंदी बाबा को गंगाजल पिलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. नंदी बाबा धीरे-धीरे गंगाजल पी रहे हैं. इसके अलावा लोगों ने चम्मच से भी गंगाजल पिलाया जो भगवान ने गंजाजल पी ली. यह खबर आसपास के क्षेत्र में पहुंची तो लोगों ने पूजा-अर्चना करना शुरू कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें