JHARKHAND NEWS
संविधान दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 'संविधान रक्षा मार्च' की तैयारियों को लेकर रांची महानगर कांग्रेस की बैठक संपन्न
रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर 2026 (संविधान दिवस) को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विशाल 'संविधान रक्षा मार्च' की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थानीय कांग्रेस भवन, रांची में रांची महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा जी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की. महानगर कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह मार्च 26 नवंबर 2026, दिन गुरुवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रारंभ होगा.
मार्च का निर्धारित मार्ग एवं कार्यक्रम विवरण:
प्रारंभ स्थल: डॉ० भीमराव अम्बेडकर चौक, डोरंडा, रांची
निर्धारित मार्ग: विवेकानंद चौक एवं हिनू चौक होते हुए
समापन स्थल: बिरसा चौक, रांची
बैठक के दौरान संगठन के नेताओं ने महानगर के सभी प्रखंड अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
बैठक में मुख्य रूप से महानगर प्रभारी धर्मराज राम , प्रिंस बट, इंद्रजीत सिंह, शादाब खान, सोनी नायक, विजय सिंह, अभिजीत हालदार, राजेंद्र प्रसाद, राखी कौर,मोहम्मद मुजीब, जेबा कमर जोया, प्रियंका जायसवाल, संतोष साव मौजूद थे.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।