Live

जेल में बंद मंत्रीजी करवा रहे हैं मसाज

आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल, 5 से हैं जेल के अंदर

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए CCTV वीडियो सामने आई है। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार के कहने पर एक अपराधी को जेल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट दी जा रही है। सवाल उठता है कि जेल में कैद एक आरोपी खुलेआम किसी को बुलाकर मसाज करवा रहा है और प्रशासन चुप है।

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले पर केजरीवाल सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सत्येंद्र जैन जेल में गिर गए थे। इस वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने उनको नियमित फिजिओथेरपी की सलाह दी थी... कोर्ट ने ED को इस वीडियो को जारी न करने के आदेश भी दिए थे।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस मामले में साफ है केजरीवाल सरकार दोषी है। आपने सत्येंद्र जैन को कट्टर ईमानदार कहा था ना। देखिए आपका कट्टर ईमानदार मसाज करवा रहा है। जैनजी पांच महिने से जेल में बंद हैं लेकिन अभी तक इन्हें मंत्रीपद से नहीं हटाया है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें