सासाराम का 'कुमार सानू'
रोहतास के राकेश की मांग हुनर की हो हौसला आफजाई
रोहतास : ये है रोहतास के राकेश जिन्हे बचपन से ही गाने का बेहद शौक है ,,,,,और शौक भी ऐसा की बचपन से ही बिना किसी संगीत के शिक्षा के सधे हुए अंदाज़ में गाने की प्रैक्टिस करना जिसका नतीजा है की आज इतने अच्छे से गाने को गाते है ,,,,,रोहतास कुमार सानू के फैन है और इन्हे 90 के दशक के गाने खूब पसंद है,,,राकेश कहते है की बचपन से ही ये अरमान लिए है की कभी उन्हें अच्छे मंच पर गाने का मौका मिले,,,,,और इसी उम्मीद में सुरों की साधना में लगे हैं,,,,कुमार सानू से हूबहू मेल खाती राकेश की आवाज़ जब भी कोई सुनता है तो बस सुनने ही लग जाता है.
रोहतास के बिक्रमगंज के रहने वाले सोनू एक मध्यमवर्गीय परिवार से है गाने की शौक और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की ललक तो बचपन से है लेकिन वैसा माहौल नहीं मिलने की ये अरमान राकेश के दिल में ही दबे रह गए ,,,एक समय ऐसा आया जब कुछ वजहों से राकेश ने ईंट भट्ठे पर मुंशी के साथ-साथ मजदूरी भी की काम के वक्त भी राकेश अपनी गायकी जारी रखते थे ,,,,इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो वायरल कर दिया,,,,और राकेश हो गए मशहूर अब तो राकेश को लोग सासाराम का कुमार सानू बुलाते है,,,,
राकेश का कहना है कि मुझे बस एक मौके की तलाश है,,,,अगर मौका मिला तो कुछ कर दिखाएंगे ,,,, राकेश बताते है कि पिछले कई सालों से वह लगातार रियाज कर रहे हैं।
तो देखा आपने राकेश अपने गायक बनने के सपने को किस तरह बचपन से संजोये हुए है और लगातार प्रयास भी कर रहा है साथ कड़ी मेहनत भी कर रहा है जो की इसके गाने को सुकर पता चल रहा है ऐसे में राकेश को तलाश है एक रहनुमा की जो इसके हुनर की हौसलाअफ़ज़ाई करे और राकेश को अपना मुकाम मिले,,,,चलिए हम भी यही उम्मीद करेंगे की राकेश अपने मकसद में जल्द कामयाब हों।
अमित सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।