Live

सरयू राय ने ढुल्लू महतो पर फिर बोला हमला

कहा, बाघमारा में रंगदारी चरम पर, मामले की होनी चाहिए जांच

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक बार फिर से धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर हमला बोला है. बोकारो पहुंचने पर सरयू राय ने कहा कि बाघमारा विधानसभा में काले धन का सृजन हुआ है.

विधायक सरयू राय ने कहा है कि बाघमारा में रंगदारी चरम पर है. बीसीसीएल एरिया 1 से 5 में बिना प्रतिटन ₹1800 रंगदारी दिए बिना कोई कोयला नहीं उठा सकता है. उन्होंने कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए. सरयू राय ने कहा है कि ईडी इनके ऊपर 50 आपराधिक मामलों की जानकारी दी गई. तो अधिकारियों ने कहा कि की ढुल्लू महतो तो हमारा क्लाइंट है. इसे टिकट कैसे मिल सकता है. उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश पर ईडी ने ढुल्लू महतो के खिलाफ इसीआईआर दर्ज किया है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलेगी या फिर लक्ष्मीकांत वाजपेयी के.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें