सरयू ने छापेमारी को सही बताया
विशाल चौधरी के बारे में ईडी को पहले से थी जानकारी-सरयू राय
जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने ईडी की 7 जगहों पर छापेमारी को सही माना है. उन्होंने कहा कि यह दोनों सही जगह पर ईडी गई है. इसमें से एक विशाल चौधरी के बारे में ईडी को पहले से जानकारी थी.
विशाल चौधरी नाम के इस सरकार में बिचौलिया का काम करता था बल्कि पिछली सरकार के मोमेंटम झारखंड के समय भी अपनी नई नई कंपनी को लेकर गया था. उस समय भी इनका काफी बोलबाला था. पिछली सरकार में भी जो झारखंड सरकार के शीर्ष पद पर थे जिनके पास पावर था, उनका सांठगांठ था और इस सरकार में भी आकर जम गए.
सरयू राय ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री से मेरा हमेशा यह शिकायत रहता था कि पिछली सरकार में जो बिचौलिया का काम करते थे, जो अधिकारी उस समय महत्वपूर्ण पदों पर थे. इस सरकार में भी वे लोग आ गए हैं. ईडी को अब चाहिए कि जो इन लोगों के पास से जो पैसे पकड़े जा रहे हैं वह पैसे कब के हैं. उस पैसे का सही ढंग से जांच करें.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।