Hindi News / जो जडीयू को 25 सीट पर आउट करने का दावा किया था,उन्हें राजनीति...

श्रवण कुमार का पीके पर हमला : जो जडीयू को 25 सीट पर आउट करने का दावा किया था,उन्हें राजनीति से संन्यास लेना चाहिए

Edited By:  |
sarwan kumar ka pk par hamla

खगड़िया: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पर कड़ा प्रहार किया है. शांत किशोर के उस बयान पर करारा जवाब दिए, जिसमें पीके ने बिहार में होने वाले उप चुनाव में NDA को हराने का दावा किए थे. उन्होंने कहा किजो व्यक्ति जेडीयू को 25 सीट पर आउट करता था, नीतीश कुमार के फिनिश होने की दावा करते था वह खुद आउट हो गया. श्रवण कुमार ने कहा कि अबउन्हें राजनीति से संन्यास लेने के अपने कमिटमेंट को पूरा करना चाहिए. उप चुनाव का परिणाम समय बताएगा.

उन्होंने आज खगड़िया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जो व्यक्ति जेडीयू को 25 सीट पर आउट होने और हमारे नेता को फिनिश होने का दावा करता था वह चुनाव में खुद आउट हो चुका है. जो व्यक्ति राजनीति से संन्यास लेने का जनता से कमिटमेंट किया था, उसे अपना कमिटमेंट पूरा करना चाहिए.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसे व्यक्ति चुनाव से पहले संन्यास लेने की बात करता है और चुनाव आता है तो मैदान में आकर लोगों को नीचे दिखाता है. होने वाले उपचुनाव में कौन जीतेगा और कौन हरेगा, वह समय बताएगा. मंत्री ने कहा कि राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग से सरकारी आवास खाली करने का नोटिस आया है. लिहाजा उन्हें कानून का सम्मान करना चाहिए.