Live

सरकारी दफ्तर की छत पर ठुमके !

खूब झूमी बार-बालाएं, अश्लील डांस का वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : बिहार में एक ओर सरकार सभी सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रयासरत है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के द्वारा इसकी गरिमा को धूमिल करने के प्रयास में लगे हैं। इसी बीच समस्तीपुर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां सरकारी दफ्तर की छत पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए जिसपर मौके पर मौजूद ग्रामीण भी आहे भरते नजर आए।

मामला समस्तीपुर के ताजपुर इलाके का बताया जा रहा है जहां संकुल संसाधन केंद्र की छत पर डीजे की धुन पर अश्लील गाने पर बार बाला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि संकुल संसाधन केंद्र की छत पर छठ पूजा के मौके पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित की गई थी। हालांकि कशिश न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।

गौरतलब हो कि, इस वीडियो के वारयल होने के बाद जो सवाल सबसे अधिक पूछे जा रहे हैं वह यह है कि आखिरकार किसके अनुमति से सरकारी भवन के छत पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जबकि यह स्कूल जिस जगह पर है, वहां से कुछ ही दुरी पर तमाम सरकारी अधिकारियों के दफ्तर भी है। ऐसे में इस बात की चर्चा सबसे अधिक है कि इस बात की भनक आखिरकार क्यों नहीं हुई और यदि हुई तो कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

Q खान की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें