G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे शिरकत...कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठक
पटना। इंडोनेशिया की राजधानी बाली में 7-8 जुलाई को G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। जिसमें भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर भी शिरकत कर रहे हैं। इस बैठक में यूक्रेन संकट के कारण पैदा हुए खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दों सहित वैश्चिक चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।इस बैठक में हिस्सा लेने वाले विदेश मंत्री समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक चुनौतियां और मल्टी लेवल व्यवस्था को मजबूत बनाना शामिल है। G-20 दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण समूह है। इसमें वैश्विक जीडीपी का 80 प्रतिशत तथा वैश्विक कारोबार का 75 प्रतिशत आता है तथा इस समूह के देशों की आबादी पृथ्वी की कुल आबादी का 60 प्रतिशत है।
अपनी इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की।एस जयशंकर ने इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी से मुलाकात की। इस मुलाकात पर विदेश मंत्री ने कहा कि बाली मेंG20FMMके लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की उनकी सराहना की। भारत इंडोनेशियाई प्रेसीडेंसी का समर्थन करता है और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
विदेश मंत्री ने मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड कासाबोन से मुलाकात की। इसपर एस जयशंकर ने कहा कि मुलाकात में अंतरिक्ष, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और इनोवेशन में हमारे विस्तारित सहयोग का उल्लेख किया गया। हमारे बढ़ते व्यापार का स्वागत किया गया।
G20 देशों के विदेश मंत्रियों की एक बैठक के अलावा बाली में दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री नलेदी पंडोर और अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो से मुलाकात की।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बी. फोंटेल्स से मुलाकात की। दोनों ने यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक स्थिति पर इसके प्रभाव पर चर्चा की।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।