Live

सरहुल पर्व

जमशेदपुर में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा आयोजित सरहुल पर्व में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास हुए शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: सरहुल पर्व पूरे राज्य में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी रांची में विशाल शोभायात्रा निकाला गया. वहीं जमशेदपुर में भी सरहुल पर्व का नजारा देखने लायक था जहां सीतारामडेरा स्थित केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा आयोजित सरहुल पर्व में झारखंड के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उपस्थित हुए. रघुवर दास ने पूजा अर्चना कर लोगों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब हम जमशेदपुर में रहते हैं तो अपने दिनचर्या की शुरुआत सरहुल पूजा से ही करते हैं. इस मौके पर उन्होंने प्राकृतिक संपदा बचाने की संकल्प लेने की बात कही और कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तो वृक्ष लगाने का संकल्प सरकार ने ली और बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाया गया. सनातन धर्म में सभी पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है.

ऐसे में हमें जरूरी है प्रकृति को बचाने की. सरहुल त्योहार के अवसर पर शहर और राज्य की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुभकामनाएं दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें