Live

BREAKING NEWS

सरदार पटेल की जयंती पर गिरिडीह में निकला यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी ने दिखाई हरी झंडी

D
Deepak Kumarलेखक

झंडा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और युवाओं ने लिया हिस्सा; राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश
गिरिडीह:
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह में देशभक्ति और एकजुटता का संदेश गूंजा। इस मौके पर शहर के झंडा मैदान से यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
झंडा मैदान से निकले यूनिटी मार्च में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। मार्च के दौरान युवाओं और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

सरदार पटेल के योगदान को किया याद
यूनिटी मार्च के दौरान देश के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं और उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस मार्च के माध्यम से लोगों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और आपसी भाईचारे के साथ देश की एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें