Live

मचा हड़कंप

गुमला में शरारती तत्वों ने एक ही रात में 40 से ज्यादा गाड़ियों को पत्थर मार कर दिया क्षतिग्रस्त

A
Arun Chourasiaलेखक

गुमला-बड़ी खबर झारखंड के गुमला से है जहां असामाजिक तत्वों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया है और सड़क के किनारे खड़े 40 से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है.इस सूचना के बाद गाड़ी मालिक के साथ ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार शहार में असमाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया है. शहर के मेन रोड जसपुर रोड एसएस हाई स्कूल गली डीएसपी रोड रामनगर लक्ष्मण नगर आदि जगहों में सड़क किनारे खड़े 40 से अधिक वाहनों के शीशों को तोड़ दिया है.इस वजह से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है.स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अमित पोद्दार ने तत्काल प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

शुक्रवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली इसके बाद काफी संख्या में लोग मेन रोड में एकजुट हुए सूचना के अनुसार उन्होंने कहा कि शहर को अशांत करने की कोशिश है। इसके अलावा कई घरों में भी पत्थर फेंका गया है एक मोहल्ले से प्राप्त सीसीटीवी में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक द्वारा पत्थर फेंकने का दृश्य कैद हुआ है लेकिन प्रबुद्धजनों की मानें तो इसके पीछे विक्षिप्त का हाथ नहीं बल्कि सोची समझी साजिश हो सकती है।

गुमला से किशोर जायसवाल की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें