Hindi News / शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर,कई...

सारण : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर,कई मांगों पर हुई चर्चा

Edited By:  |
saran

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) एवं एनडीए के प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर ने आज बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की.शिक्षक समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.

इस अवसर पर विधायक केदार नाथ सिंह एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विनय मोहन मौजूद रहे. सभी ने शिक्षक हितों की रक्षा और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं शिक्षक हितैषी बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे.

ई.आनंद पुष्कर ने शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के क्रियान्वयन के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में आवश्यक संशोधनों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन शिक्षा मंत्री को सौंपा. ज्ञापन में प्रोबेशन अवधि की बाध्यता समाप्त करने,सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण में सहमति का प्रावधान करने,सेवानिवृत्ति के निकट शिक्षकों को स्वैच्छिक स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने,मॉडल विद्यालयों के शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ देने, NCC Associate NCC Officers (ANO) को उनके मूल विद्यालयों में पुनः पदस्थापित करने और स्थानीय निकाय के विशिष्ट शिक्षकों एवं विद्यालय अध्यापकों को पूर्व की भांति मेडिकल लीव (Medical Leave) का लाभ पुनः उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई.

इसके साथ ही विद्यालयों में कार्यरत लाइब्रेरियनों (पुस्तकालयाध्यक्षों) को भी शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 एवं संबंधित SOP के अंतर्गत स्थानांतरण का लाभ प्रदान करने का आग्रह किया गया. ताकि उन्हें भी समान अवसर एवं न्यायसंगत व्यवस्था मिल सके.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और विभागीय स्तर पर नियमसम्मत एवं न्यायोचित कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया.

बैठक के उपरांत ई.आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान,अधिकार एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी.