Live

सरायकेलावासियों को मिला सौगात

सीएम हेमंत सोरेन ने आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में 311 योजना का किया शिलान्यास और उद्धाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 311 योजना का शिलान्यास और उद्धाटन किया.

मंच पर सीएम हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम ,मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चाईबासा के सांसद गीता कोड़ा, इचागढ़ की विधायिका सविता महतो और खरसावां के विधायक दशरथ गगराई कार्यक्रम में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 187 योजनाओं का शिलान्यास और 124 योजनाओं का उद्घाटन किया .

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगभग 1000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. सीएम इस योजना में 100 बेड के अस्पताल की भी आधारशिला रखेंगे. वहीं अनुमंडल कार्यालय का भी शिलान्यास करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें