Live

सरायकेला में मंत्री चंपाई सोरेन का शक्ति प्रदर्शन

समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजा कर और आतिशबाजी के साथ किया मंत्री का स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला:पूर्व सीएमचंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से खुद को अलग कर कोल्हान में लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हैं. अपने नए अध्याय यात्रा के तहत चौथे दिन मंत्री चंपाई सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंचे. जिला मुख्यालय में शक्ति प्रदर्शन के बीच समर्थकों ने मंत्री चंपाई सोरेन का जोरदार आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया.

दो विकल्पों के साथ चल रहे चंपाई सोरेन ने आने वाले5से6दिनों में राजनीतिक स्टंट क्लियर करने की घोषणा कर रखी है. सरायकेला पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान पहुंचने पर समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. यहां मंत्री ने पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर में माथा टेक सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया. मंत्री के समर्थन में लोगों का हुजूम पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान से सरायकेला टाउन हॉल तक जमा रहा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें