Live

सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा

अनियंत्रित कार खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला: बड़ी खबर सरायकेला की जहां चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची एनएच-33पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद चारों शव को कार से बाहर निकाला गया.

बताया जा रहा है कि चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची एनएच-33पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के पास तेज गति से आ रही कार जमशेदपुर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में चारों युवक कार के अंदर ही फंस गए और मौके पर ही चारों की मौत हो गई. चारों युवक जमशेदपुर के रहने वाले हैं. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद क्रेन की मदद से चारों युवकों का शव बाहर निकाला गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें