Live

सरायकेला में अपराधियों का तांडव

हाइवा चालक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से जहां आरआईटी थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्टेशन स्थित ओवरब्रिज के पास सोमवार को अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और घटना के हर बिन्दु पर जांच कर रही है. वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.


बताया जा रहा है कि आरआईटी थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्टेशन के पास आज सुबह 50 वर्षीय हाइवा चालक तिलक महतो की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है.


मामले में एसपी आनंद प्रकाश ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पल्सर सवार तीन अपराधियों ने मृतक को5गोलियां मारी. एक गोली मृतक के सिर के पिछले हिस्से में लगी. उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पांच खोखे बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतक हेवी व्हीकल ड्राइवर था. मृतक के2पुत्र हैं जो आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के एक कंपनी में काम करते हैं. एसपी ने बताया कि हत्याकांड से संबंधित कुछ सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें