Live

सराहनीय कार्य

गिरिडीह में डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कम्बल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : मोंगिया स्टील के सीएमडी डॉ० गुणवंत सिंह मोंगिया ने शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत भवन में 150 जरुरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य डोली कुमारी, गादी श्रीरामपुर मुखिया कंचन देवी और मोंगिया स्टील की निर्देशक त्रिलोचन कौर शामिल हुई.


इस मौके पर डॉ० गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि हर साल की तरह इस साल भी मैं अपने पड़ोसी एवं मोहल्ले वालों के बीच कम्बल वितरित किया हूं. और आगे भी मैं इसी तरह आने वाले दिनों में अपने आस-पास के जगहों पर गरीबों के बीच कम्बल वितरण करने का कार्यकम रखूँगा. डॉ० मोंगिया ने आह्वान किया कि इस तरह के कार्यक्रम अन्य उद्योगपतियों को भी करना चाहिए. क्योंकि सर्दी के मौसम में ऐसे बहुत से जरुरतमंद हैं जिन्हें कम्बल की खासी आवश्यक्ता होती है. जिसे कोई एक संस्था पूरा नहीं कर सकती. इस ठंड में कम्बल मिलने के बाद जरुरतमंदों ने कम्बल वितरण समारोह को सराहनीय बताया. इस समारोह में मोंगिया स्टील के निर्देशक बलविंदर सिंह मोंगिया, रंजीत राय एवं अन्य गण्माण्य लौग मौजूद थे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें