Live

संथाल परगना के कमिश्नर पहुंचे दुमका

मैट्रिक और इंटर परीक्षा सेंटरों का लिया जायजा, ड्यूटी कर रहे शिक्षकों से की बात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका : संथाल परगना के कमिश्नर लालचन्द डाडेल दुमका के जरमुंडी प्रखंड स्थित इंटर और मैट्रिक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. कमिश्नर के साथ जरमुंडी के बीड़ीओ नीलम कुमारी, अंचल अधिकारी आशुतोष ओझा, नगर पंचायत प्रशासक आशीष कुमार मौजूद रहे.


कमिश्नर लालचंद डाडेल जरमुंडी स्थित प्लस टू हाईस्कूल पहुंचे और वहां परीक्षा कक्ष में बच्चों का हौसला अफजाई किया. उन्होंने परीक्षा ड्यूटी कर रहे शिक्षकों से भी बातचीत किया. आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को दी जा रही सुविधा जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें